रायपुर में साहित्यिक गौरव का क्षण : कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से सम्मानित

जगदलपुर। सुषमा प्रेम पटेल को निरंतर साहित्य-साधना के लिए एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। साहित्य विधा साहित्यिक मंच द्वारा रविवार को वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें लघुकथा साझा संग्रह ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें व्हाट्सऐप मंच पर वर्षभर प्रतिदिन अनवरत सृजन के लिए प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सुषमा प्रेम पटेल विविध विषयों पर निरंतर लेखन कर रही हैं। उनके साहित्य में मानवीय संवेदनाओं की गहराई, आधुनिक समय की चुनौतियों का यथार्थ चित्रण और मनोविज्ञान की सधी हुई अभिव्यक्ति स्पष्ट झलकती है। वक्ताओं ने कहा कि नियमित सृजन और नई काव्य-भूमि में प्रयोगधर्मिता के माध्यम से उन्होंने कल्पनाशीलता के नए आयाम खोले हैं।
समारोह की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब मंच की संस्थापिका डॉ. सरोज दुबे ‘विधा’, वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज एवं चितरंजन कर, शशि सुरेंद्र दुबे, तथा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह साहित्यिक उल्लास, रचनात्मक ऊर्जा और प्रेरक संवादों से परिपूर्ण रहा, जिसने रायपुर के साहित्यिक परिदृश्य को नई चमक प्रदान की।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




