नई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा को मिला नया नेतृत्व : वरिष्ठ भाजपा नेता बिधान चंद्र कर ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई-शुभकामनाएँ

नितिन नबीन जी का नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देगा – बिधान चन्द्र कर

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व बस्तर संभागीय संगठन मंत्री बिधान चंद्र कर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

इस अवसर पर बिधान चंद्र कर ने कहा कि श्री नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक मजबूती और समर्पित कार्यशैली का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ देशभर में जन-जन तक अपनी नीतियों को प्रभावी रूप से पहुँचाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!