छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दी छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन को शुभकामनाएँ, कहा – नितिन जी का नेतृत्व बनेगा भाजपा की नई शक्ति, कार्यकर्ताओं में भरेगा ऊर्जा

सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन को बताया संगठनात्मक एकता और लोकतांत्रिक परंपरा का प्रमाण

बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचन पर पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने श्री नबीन के यशस्वी, सशक्त एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले कार्यकाल की कामना की।

श्री गागड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह निर्वाचन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भाजपा की संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह चयन पार्टी की मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं तथा सामूहिक नेतृत्व की भावना को दर्शाता है।

पूर्व मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि स्पष्ट दृष्टि, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ श्री नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं प्रेरित करेगा। साथ ही उनका नेतृत्व भाजपा को संगठनात्मक रूप से अधिक मजबूत बनाएगा तथा देशहित में पार्टी की भूमिका को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!