भाजपा को मिला ‘रणनीति का नवीन युग’ : दिल्ली दौरे में मंत्री केदार कश्यप की भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से खास मुलाकात, दी बधाई-शुभकामनाएँ

भाजपा को मिलेगा नितिन नबीन के अनुभव-नेतृत्व का लाभ – वनमंत्री केदार कश्यप
देखा है साथ काम का अनुभव, नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा – मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन जी के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य करने का अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े कई समसामयिक और रणनीतिक विषयों पर नितिन नबीन जी के साथ मिलकर सार्थक, सकारात्मक और दूरगामी योजनाएँ बनाई गईं, जिनका लाभ पार्टी को मिला।
आज छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार-संगठन की दूरदृष्टि का परिणाम
केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि संगठन स्तर पर किए गए मजबूत और योजनाबद्ध कार्यों का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में संगठनात्मक फैसले हमेशा स्पष्ट दिशा और रणनीति वाले रहे हैं।
नितिन नबीन के नेतृत्व से संगठन होगा और सशक्त
मंत्री केदार कश्यप ने विश्वास जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन जी का अनुभव भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी की युवा ऊर्जा और आधुनिक सोच पार्टी को नए युवाओं से जोड़ने में मदद करेगी। साथ ही, पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा और वे नए मतदाताओं को आकर्षित कर पाएंगे।
रणनीतिक क्षमता से आगामी चुनावों में भाजपा को लाभ
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन जी की रणनीतिक क्षमता और संगठन कौशल से पार्टी को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ कार्य के अनुभव के आधार पर वे यह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि नितिन नबीन जी भाजपा के लिए मजबूत नेतृत्व साबित होंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





