छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर को विकास की नई रफ्तार : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक ने किया 4.81 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, जिया डेरा-गीदम रोड होगी चौड़ी और मजबूत

सुगम सफर की ओर कदम : 4 करोड़ 81 लाख की सड़क परियोजना का शुभारंभ
व्यस्त मार्ग को मिलेगी नई पहचान, चौड़ीकरण से आवागमन होगा आसान

जनता की मांग पूरी, 1.47 किमी सड़क निर्माण कार्य शुरू

विद्युत यांत्रिकी कर्मशाला से जिया डेरा–गीदम रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

जगदलपुर। विधुत यांत्रिकी विभाग कर्मशाला से जिया डेरा–गीदम रोड तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 1.47 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य 4 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि विधुत यांत्रिकी विभाग कर्मशाला से जिया डेरा–गीदम रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क जगदलपुर शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है, जिसके निर्माण से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा तथा राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और जनता की मांग के अनुरूप शहर में विकास कार्य किए जाएं। श्री देव ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर बेवरज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव, पूर्व महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बधेल, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, कुबेर देवांगन, बंसती समरथ, नेहा धुव, श्याम सुंदर बघेल, रोशन सिसोदिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष यादव, विनय सोना, मनोहर तिवारी, आशुतोष पांडेय, राजपाल कसेर, अमर सांखला, रोशन झा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!