छत्तीसगढ़जगदलपुर

बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते 04 वाहनों पर खनिज विभाग का हंटर

जगदलपुर। कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देशानुसार खनिज विभाग के जांच दल द्वारा 25 मई को बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील के बजावण्ड क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन करते हुए 04 वाहन चालकों के विरूद्ध खनिज का अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस दौरान प्रभारी खनि अधिकारी ने बताया कि अवैध परिवहन के तहत् 04 प्रकरण को बिना वैध अभिवहन पास के चालकों द्वारा खनिजों का परिवहन करते पाये जाने पर खनिजमय वाहनों को जप्त किया गया है। उक्त सभी प्रकरणों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत् दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग के द्वारा जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है, कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!