छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत श्री डी.राहुल वेंकट (आईएएस) उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा पदेन उप सचिव राज्य योजना आयोग व उप सचिव पर्यटन एवं संस्कृति को उप सचिव खनिज साधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार-मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ओएसडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पदस्थ किया गया है।

इसी तरह श्री एस.जयवर्धन (आईएएस) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा, श्री राहुल देव (आईएएस) आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर, श्री कुंदन कुमार (आईएएस) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, श्री आकाश छिकारा (आईएएस) सहायक कलेक्टर अंबिकापुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर पदस्थ किया गया है।

श्री अश्वनी देवांगन (राप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरजपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा, डाॅ. फरिहा आलम (राप्रसे) उपायुक्त (रा0) संभागीय आयुक्त कार्यालय बिलासपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री आशुतोष पाण्डेय (राप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा को आयुक्त नगर पालिका निगम रायगढ़ पदस्थ किया गया है। श्री प्रकाश कुमार सर्वे (राप्रसे) आयुक्त नगर पालिका निगम रिसाली जिला दुर्ग को वर्तमान कत्र्तव्यों के साथ-साथ अपर कलेक्टर जिला दुर्ग का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। इसी प्रकार श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर (राप्रसे) अपर कलेक्टर दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (राप्रसे) आयुक्त नगर पालिका निगम रायगढ़ को संयुक्त कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री विभोर अग्रवाल (राप्रसे) अवर सचिव जनसंपर्क विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार-अवर सचिव सा.प्र.वि. को अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। उनका शेष प्रभार यथावत रखा गया है। श्री प्रेम कुमार पटेल (राप्रसे) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को आयुक्त नगर पालिक निगम जगदलपुर, श्री सच्चिदानंद आलोक (ग्रामीण विकास सेवा) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग पदस्थ किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!