
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा जगदलपुर नगर के द्वारा शिवानंद आश्रम परिसर में फलदार वृक्षों को रोपित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, शिवानन्द आश्रम के स्वामी जी व साथ ही आशुतोष पॉल, बबलू दुबे एवं संग्राम सिंह राणा ने आश्रम परिसर में 21 फलदार वृक्षों का रोपण किया। इस दौरान उपस्थित बच्चों एवं आश्रम कर्मियों को मिष्ठान्न वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





