छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

‘बस्तर विकास प्राधिकरण’ के अध्यक्ष एवं ‘संभागायुक्त’ ने किया मुनगा के पौधे का रोपण

जगदलपुर। बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संभाग आयुक्त अमृत कुमार खलखो ने आज 6 जुलाई को ’मुनगा’ पौधा रोपण विशेष अभियान के अन्तर्गत जगदलपुर शहर स्थित बस्तर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में मुनगा के पौधे का रोपण किया। इस दौरान श्री बघेल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बस्तर विकास प्राधिकरण कार्यालय के चारों ओर वृक्षारोपण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के उप संचालक को तलब कर इसके लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान श्री बघेल ने सम्पूर्णं कार्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को कार्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार भवन आदि का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपायुक्त बीएस. सिदार, सहायक नोडल अधिकारी सुमित्रा बघेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!