खेलछत्तीसगढ़बीजापुर

‘झण्डा-दिवस’ पर एकता दौड़ का आयोजन, जिला बल, केरिपु एवं बीएसए के बच्चों ने लिया एकता दौड़ में हिस्सा

बीजापुर। झण्डा-दिवस के अवसर पर आज दिनांक 25.10.2020 को जिला मुख्यालय बीजापुर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जिला बल, डीआरजी, केरिपु बल एवं बीएसए के बच्चों ने दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ का प्रारंभ नये बस स्टेण्ड से प्रारंभ हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुडि़यम एवं उप महानिरीक्षक केरिपु बल बीजापुर श्री कोमल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को प्रारंभ किया।

एकता दौड़ का समापन सर्किट हाऊस में हुआ। सर्किट हाऊस संकल्प स्थल पर जन प्रतिनिधि, एवं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा शहीद स्मारक पर रिथ एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई । पुरूष वर्ग में प्रथम-गोपी पूनेम(बीएसए), द्वितीय-सुरेश अग्रवाल, तृतीय-धनीराम रहे। महिला वर्ग में प्रथम – सुनीता कुहरामी(बीएसए) द्वितीय – लक्ष्मी मांझी(बीएसए), तृतीय- मंजू मोडि़यम(बीएसए) रही। झण्डा दिवस का समापन 31 अक्टूबर को किया जायेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!