छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

तीन सूत्रीय मांगो को लेकर पैदल पदयात्रा पर जगदलपुर से रायपुर निकले पार्षद ‘धनसिंह नायक’, राज्यपाल से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवकों का मंहगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, सातवें वेतनमान का एरियर्स रोकने की दमनात्मक कार्यवाही, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण एवं भूमि बंदोबस्त कर पट्टा प्रदान करने की मांगों को लेकर जवाहर नगर के वॉर्ड पार्षद “धनसिंह नायक” आज शाम 3:30 बजे पैदल ही जगदलपुर से रायपुर की ओर पदयात्रा पर निकले। यात्रा से पहले उन्होंने मेटगुड़ा स्थित भैरव बाबा मंदिर में मत्था टेका तत्पश्चात् मां दंतेश्वरी के दर्शन कर सिरहासार से छोटे-पुलिया मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग से रायपुर पदयात्रा पर निकले। इस दौरान वार्डवासियों सहित वार्ड की महिलाओं ने भी धनसिंह की सराहना करते हुए सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग रायपुर द्वारा शासकीय व्यय में मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के आदेश जारी किये गये हैं, शासन ने अपने आदेश क्र-88/F-2015-04-0200) ब-4/चार दिनांक 27.05.2020 द्वारा शासकीय व्यय का युक्तियुक्तकरण तथा उपलब्ध संसाधनों का विकासमूलक कार्यों के लिए अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए पार्षद धनसिंह ने बताया कि…

01. इस क्रम में राज्य के शासकीय सेवकों को 01 जुलाई 2019 से लंबित 9% मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान का एरियर्स शासकीय कर्मचारियों का लंबित है, तथा वार्षिक वेतनवृद्धि को भी 1 जनवरी 2021 तक विलंबित रखा गया है, जिसके कारण कर्मचारियों को बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों को मंहगाई बढ़ने के अनुसार ही शासन द्वारा मंहगाई भत्ता प्रदान किया जाता है। किन्तु कर्मचारियों को जुलाई 2019 से रोकने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

02. नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड क्र.-24 की भूमि का बंदोबस्तिकरण कर नजूल भूमि पर निवासरत लोगो को पट्टा प्रदान किया जाये।

03. नगर पालिक निगम जगदलपुर में वर्ष 1998 के बाद से कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नियमित किया जाये।

उक्त समस्याओं के निराकरण नियमानुसार करने संबंधी मांगो को लेकर पार्षद धनसिंह नायक राज्यपाल से मिलेंगे। साथ ही इस विषय पर ज्ञापन सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग करेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!