छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिसोशल

असामाजिक तत्वों द्वारा राम वनगमन पथ पर लगे बोर्ड में कालिख पोतने व मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला, भाजपा नेताओं ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

जगदलपुर। शहर के चित्रकोट मार्ग से इन दिनों निराश करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग पर सड़क किनारे छ.ग. शासन के द्वारा राम वनगमन पथ पर सांकेतिक बोर्ड स्थापित किये गये थे। इन लोहे के बने बोर्ड पर भगवान श्रीराम की तस्वीर एवं राम वनगमन पथ लिखा हुआ था। विगत दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा बोर्ड पर कालिख पोत दी गई।

बता दें कि कालिख पोतने की कायराना हरकत ग्राम पंचायत कुमरावंड से छापर भानपुरी के बीच की गई है। जिससे हिन्दूओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचा है। किसी वर्ग या धर्म का अपमान करने या क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भगवान राम की तस्वीर वाले बोर्ड को कालिख पोतना असामाजिक तत्वों की नीचता को प्रदर्शित करता है। इससे पहले भी चित्रधारा स्थित शिव मंदिर में असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़-फोड़ किया गया था। जिससे आहत लोगों ने आज संबंधित थानों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान तोकापाल भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं लोहण्डीगुड़ा भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना परपा एवं थाना बड़ाजी मे शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत दर्ज़ करने के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक चित्रकोट लच्छुराम कश्यप, पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बस्तर बैदूराम कश्यप, भाजपा जिला मंत्री बाबुल कुमार नाग, अध्यक्ष भाजपा तोकापाल मण्डल विनायक गोयल, अध्यक्ष भाजपा लोहण्डीगुड़ा नरसिंग ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री बसंत कश्यप, डमरूराम भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!