छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशलस्वास्थ्य

कर्फ़्यू समयावधि में पुलिस की सख़्ती जारी, उल्लंघन करने वाले 42 लोगों पर 7600रू. की चालानी कार्यवाही, ग्रामीणों को दी समझाईश

जगदलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम हेतु कई दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है। जिले में धारा 144 लागू की गई है, वही रात्रि कर्फ्यू की घोषणा भी जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। आपको बता दें कि रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगो की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, पुलिस विभाग की ओर से कई समझाईश के बाद अब सख्ती का दौर जारी हो चुका है। लगातार पुलिस विभाग बिना मास्क सहित रात्रि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते नजर आ रही है।

कोतवाली प्रभारी एमन साहू ने सीजीटाइम्स को बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण पर कर्फ्यू का पालन नही करने वाले 12 लोगो के खिलाफ मोटर व्हीकल की कार्यवाही करते हुए 2400रू. समन शुल्क वही 30 लोगो को बिना मास्क के दौरान घूमते हुए पकड़ा गया, जिन से 5200रू. समन शुल्क लिया गया। वही रविवार की सुबह कर्फ्यू समय मे बाहर गांव से आये हुए सब्जी बेचने वाले ग्रामीणों को कोतवाली टीआई एमन साहू एवं उपपुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा के द्वारा कर्फ्यू की जानकारी देते हुए समझाईश दी गयी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!