क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

19 लाख से अधिक की सट्टा-पट्टी और 20 हजार से अधिक नगदी के साथ सटोरिया गिरफ्तार, आईपीएल मैच पर रेलवे कॉलोनी में चल रहा था दाव

जगदलपुर। रेल्वे कालोनी में आईपीएल मैच पर सट्टे का दाव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रेल्वे कालोनी जगदलपुर में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन तरीकों से पैसों का दाव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर उक्त स्थल पर रेड किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से मौके पर 20,200/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, 02 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68,000/- रूपये का मौके से बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक अरूण नामदेव, सउनि नीलाम्बर नाग, प्र.आर. चोवादास गेंदले, आर. रवि ठाकुर, दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!