छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

बस्तर जिले में 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, एक और सप्ताह करना होगा जिलेवासियों को प्रशासन का सहयोग

जगदलपुर। बस्तर जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। कलेक्टर ने संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए यह आदेश जारी किया था। जिसे आज 26 अप्रैल तक कलेक्टर बस्तर ने बढ़ा दिया है। इस बार का लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख़्त होगा। केवल मेडिकल दुकानों को निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी, नगर निगम क्षेत्र से बाहर के होटल एवं ढाबों पर टेक अवे की सुविधा होगी। वहीं आवश्यक सेवाओं के संस्थान अनुविभागीय अधिकारी की पूर्व अनुपति के बाद खोंली जायेंगी। साथ ही पेट्रोल पंपों को केवल शासकीय वाहनों एवं अति आवश्यक सेवाओं सहित मीडियाकर्मी को ही फ्यूल देने की अनुमति होगी, तो वहीं जिले की सभी सीमाएं पूर्णत: सील होंगी।

देखें आदेश…



📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!