किरण, मनीराम, विनायक ने कहा – जनता के आशीर्वाद से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ जीतेंगे, भाजपा की बनेगी सरकार

जगदलपुर। बस्तर जिले की तीन विधानसभाओं के भारतीय जनता पार्टी के तीनों विधायक प्रत्याशी किरण देव, मनीराम कश्यप व विनायक गोयल ने आज गुरुवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गाजेबाजे के साथ नामांकन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुँच कर अपना नामांकन जमा किया।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा का आयोजन दोपहर में लालबाग में पूरा हुआ। सभा के तुरंत बाद करीब दोपहर 1:30 बजे जिले की तीन विधानसभा जगदलपुर, बस्तर व चित्रकोट के भाजपा प्रत्याशी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ लालबाग मैदान से रैली निकाल कलेक्ट्रेट के लिये निकले। कार्यकर्ताओं, समर्थकों की नारेबाजी, बैड बाजे के साथ तीनों भाजपा प्रत्याशी जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुये स्टेट बैंक चौक, महावीर चौक, चांदनी चौक से होते हुये सिटी ग्राउण्ड रोड से होकर कलेक्ट्रेट में अपना अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन जमा करने के बाद तीनों भाजपा प्रत्याशी किरण देव, मनीराम कश्यप व विनायक गोयल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के कुशासन का जवाब देने का मन बना लिया है। बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा चुनाव में विजयी होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता के आशीर्वाद से बनने जा रही है।

भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में बस्तर संभाग प्रभारी व राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,शरद अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी,श्रीनिवासन राव मद्दी, विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, नवीन विश्वकर्मा, निखिल राठौर, आलोक ठाकुर, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, सतीश सेठिया, नरसिंह ठाकुर, फूल सिंह सेठिया, परिस बेसरा, आशू आचार्य, तेजपाल शर्मा, अभिषेक तिवारी, विनय राजू, राजेश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, रिंकू पाण्डेय आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!