छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

अब बस्तर बोलेगा – मेरा सामान, मेरा अभिमान, जगदलपुर में पहली बार आयोजित होगा भव्य ‘स्वदेशी मेला, स्वदेशी बने हर भारतीय का संकल्प – महापौर संजय पाण्डे

जगदलपुर। हर भारतीय का ध्येय स्वदेशी होना चाहिए। जब तक हम अपनी मिट्टी, अपने उत्पादों और अपने श्रम पर गर्व नहीं करेंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा। – महापौर संजय पांडे ने ये प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए जगदलपुर में जल्द ही आयोजित होने जा रहे भव्य स्वदेशी मेले की घोषणा की।

महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन लालबाग मैदान में होगा, जहाँ माँ दंतेश्वरी की पावन धरती पर देशी उत्पादों, कला, संस्कृति और उद्यमशीलता का संगम देखने को मिलेगा। मेला आयोजन समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा, ताकि यह आयोजन पूरे बस्तर की अस्मिता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान को स्थानीय स्तर पर साकार करने की दिशा में यह मेला एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बस्तर में मेले के आयोजन और संगठन विस्तार की रूपरेखा तय करने पहुंचे प्रबंधक सुब्रत चाकी, जी.आर. जगत व जयेश पंचाल के चार दिवसीय प्रवास के दौरान महापौर संजय पाण्डे से सर्किट हाउस में महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही व लक्ष्मण झा भी उपस्थित रहे।

इस पहल को लेकर पूरे शहर में उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह मेला न सिर्फ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण साबित होगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!