
सख्त हुआ प्रशासन, शाला निरीक्षण में लापरवाही पर नोटिस
जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित तौर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के तहत जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने शनिवार को सुबह जिले के बास्तानार एवं तोकापाल विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तोकापाल ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मावलीभाटा का औचक निरीक्षण में कर्तव्य से अनुपस्थित 09 शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित 03 भृत्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर समाधान कारक जवाब प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत शनिवार सुबह 7.40 बजे हायर सेकंडरी स्कूल मावलीभाटा के निरीक्षण में व्याख्याता नियमित श्री नगेश कुमार दास सहित व्याख्याता एलबी श्री लोकेश कुमार नाग, श्रीमती गेंदकुमारी तिवारी, कुमारी पूजा ठाकुर, श्रीमती अंशुमाला मिंज और नियमित शिक्षक श्री उग्रेश कुमार सोरी, शिक्षक एलबी श्री राधाकृष्ण ध्रुव, श्रीमती दुतिका कश्यप एवं श्रीमती अनिता ठाकुर तथा भृत्य श्रीमती बुधमनी बघेल, श्रीमती दीपिका सेठिया व सुश्री चन्द्रकला बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीईओ ने जारी कारण बताओ नोटिस में इन सभी को निर्देशित किया है कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्धारित शाला संचालन समय पर अनुपस्थिति अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है एवं सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम के सर्वथा विपरित है। अतएव क्यों न इस कृत्य के लिए सम्बंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया की जाए। अतः उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर सम्बंधित स्वयं अधोहस्ताक्षकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने अथवा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत नहीं होने की स्थिति में की जाने वाली अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु सम्बंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





