जगदलपुरराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक रेखचंद जैन का किया आत्मीय स्वागत, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी लेकर जैन ने बनायी रणनीति

जगदलपुर। जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम से सौजन्य भेंट- मुलाक़ात की। श्री राम ने जगदलपुर के पूर्व विधायक श्री जैन का स्वागत कांग्रेस का गमछा पहनाकर किया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री राम ने श्री जैन से पटना साहिब व बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिये संगठन सबंधी चर्चा की।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वहां की राजधानी स्थित पटना साहिब व बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने श्री जैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भेंट के दौरान श्री जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव विजय सिंह व बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान श्री राम ने पूर्व विधायक श्री जैन से अन्य जानकारी भी ली।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!