नई दिल्लीबस्तर संभाग

बस्तर के विकास का नया विजन : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद महेश कश्यप की दिल्ली में सार्थक मुलाकात

विकास, रोजगार और शिक्षा पर सांसद महेश कश्यप की अहम चर्चा

नई दिल्ली। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच बस्तर के सर्वांगीण विकास मॉडल पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचा विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

सांसद महेश कश्यप ने बस्तर क्षेत्र की जमीनी स्थिति और विकास की संभावनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। वहीं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बस्तर जैसे पिछड़े इलाकों तक तेजी से पहुंचाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प के अनुरूप बस्तर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस पहल जरूरी है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!