
स्वदेशी दीपों से जगमगाए हर घर – आत्मनिर्भर भारत का संकल्प बने इस दीपावली की ज्योति – विधायक किरण देव
दीपावली पर लें स्वदेशी अपनाने का संकल्प – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर। दीपों का पर्व दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, विश्वास और स्वदेशी चेतना का उत्सव है – यही संदेश देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है।
श्री देव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस दीपोत्सव पर हम सब यह संकल्प लें कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का मंत्र अपनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आज भारत, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ के मार्ग पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। चाहे बात देश की सुरक्षा की हो या चंद्रयान की सफलता की, स्वदेशी हथियारों की हो या घरेलू उत्पादों की – हर क्षेत्र में भारत ने अपनी क्षमता और सामर्थ्य का परिचय दिया है।
श्री देव ने सभी नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली हम सब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों का सहयोग करें और आत्मनिर्भर भारत की ज्योति अपने-अपने घरों में जलाएं। यही सच्चे अर्थों में दीपावली का उजास होगा।
उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और यदि हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होती है बल्कि भारत की आत्मा भी उज्ज्वल होती है।
अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों की यह पावन रात्रि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और स्वाभिमान का उजाला लाए। आइए, इस दीपावली हम सब ‘स्वदेशी अपनाएं – भारत को आत्मनिर्भर बनाएं।’
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





