जगदलपुरराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जनता का विश्वास, सदैव भाजपा के साथ – प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और जीत की खुशी में शरीक हुए

जगदलपुर। बिहार विधानसभा के घोषित चुनाव परिणाम में एनडीए और भाजपा की शानदार विजय पर आज दोपहर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। जबरदस्त आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और जीत की खुशियाँ एक दूसरे से साझा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री देव ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर बधाइयाँ दी और भाजपा की चुनावी विजय की खुशियों में शरीक हुये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की एनडीए सरकार देश के सतत विकास व जनता की सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रही है। बिहार की सम्मानीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व जनसेवा के कार्यो पर मुहर लगाकर एनडीए व भाजपा को विजय का आशीर्वाद प्रदान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक विजय के लिये हम बिहार की सम्मानीय जनता के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट करते हैं। जनता के विश्वास, उनके आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बिहार में भाजपा में जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

भाजपा जिला कार्यालय में जीत के जश्न के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, विद्या शरण तिवारी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल कौशल, रोहित त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!