सनातन की ओर वापसी : समाज के प्रयासों से 8 सदस्यों ने 25 साल बाद की अपने मूल धर्म में घर वापसी

घर वापसी का संदेश बस्तर से – माहरा समाज ने लौटाए अपने खोए संस्कार
माहरा समाज के पदाधिकारियों और नाइक पाइप की पहल
बस्तर। ग्राम पंचायत अलनार (तहसील नानगुर, जिला बस्तर) में माहरा समाज के नेतृत्व और नाइक पाइप की सक्रिय पहल से ग्राम पंचायत अलनार (तहसील-नानगुर, जिला-बस्तर) में एक परिवार ने 25 वर्षों बाद अपने मूल हिन्दू धर्म में घर वापसी की है।

कार्यक्रम में इच्छाबती और उनके परिवार के आठ सदस्यों ने स्वेच्छा से अपने मूल हिन्दू धर्म में पुनः प्रवेश किया। यह परिवार लगभग 25 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था। समाजजनों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान से यह घर वापसी संपन्न हुई। समाज के लोगों ने परिवार का स्वागत किया और उन्हें पुनः सनातन परंपरा और संस्कृति से जुड़ने पर बधाई दी।
इस दौरान परगना अध्यक्ष धनुजय बघेल, उपाध्यक्ष पीला राम नाग, संरक्षक प्रेम चालकी, नाइक धबलू राम कश्यप, मदन बघेल, संपत कश्यप, सुरेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन सहित संभागीय पदाधिकारी विनय सोना, भरत चालकी, प्रकाश नागेश, कन्या सोना, आकाश कश्यप, अमल बैस, घनश्याम भी मौजूद रहे।

जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं परगना मीडिया प्रभारी आकाश कश्यप ने कहा कि हमारा समाज लगातार घर वापसी अभियान चला रहा है, जो लोग अपने हिन्दू मूल धर्म को छोड़ चुके हैं, उनसे अपील है कि वे पुनः अपने सनातन धर्म में लौटें। यह अभियान आगे भी युद्ध स्तर पर जारी रहेगा।
इस अवसर पर समाज प्रमुख अंतराम चालकी, भोला, मेघों, देवनाथ, ईश्वर, गुडु, जीवनदास, दिनेश, दीपक, मनू, गोविन्द, लोकनाथ, कैलाश सहित अनेक समाजजनों की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





