भाजपा सुप्रीमो ‘अमित शाह’ कल रहेंगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर कल 21 सितम्बर को रायपुर आ रहे है। अमित शाह सुबह 11 बजे रायपुर, माना विमानतल पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। श्री अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे सदाणी दरबार पहुंचेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधी समाज के धर्म स्थल सदाणी दरबार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थोक बाजार डुमरतराई के पास स्थित कार्यक्रम स्थल में शक्तिकेन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भाजपा शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व शक्तिकेन्द्र प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन दोपहर 3ः30 करेंगे। साथ ही सभागार में आमंत्रित कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम/मंडल अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, जिला संगठन प्रभारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, प्रदेश मोर्चा के महामंत्री, महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष/नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रांतीय बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम के पश्चात् शाम दिल्ली रवाना होंगे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!