सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय : हिन्दु नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएँ, समाज प्रमुखों से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में मांगा समर्थन

हिन्दु नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएँ, कहा – बस्तर सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली बनी रहे

बस्तर को विकास के मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देखने के लिए हमें बस्तर से महेश कश्यप को जिताना होगा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रोड़ शो और सामाजिक कार्यक्रम के लिए अपना बहुमूल्य समय देने और सफल बनाने के लिए आप सभी का आभार – किरण देव

जगदलपुर। दो दिवसीय बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार की शाम शहर के समाज प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित बैठक में आए विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। स्वागत की कड़ी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्वप्रथम हिन्दु नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी आप सबका विश्वास बन चुका है। पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने देश को निराशा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असुरक्षा की भावना से निकालकर आशा, खुशहाली और विकासवाद के नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है। बस्तर को भारत के विकास रूपी मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम मिलाते हुए देखने के लिए हमें बस्तर से महेश कश्यप और प्रदेश में भाजपा को भारी मतों से जिताना होगा, यही अपील करने मैं आज आप सबके बीच आया हूँ। आप सभी समाजों का अधिक से अधिक समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐसी अपेक्षा करता हूँ।

प्रदेशाध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने इस अवसर पर सभी समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के रोड़ शो कार्यक्रम में भी आप सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। साथ ही अपना बहुमूल्य समय निकाल कर चर्चा के लिए इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, इसके लिए आप सभी का भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

इस कार्यक्रम के दौरान बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ, 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, जैन समाज, कोष्ठा समाज सहित विभिन्न समाज, संगठन और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!