‘गंजाम’ की गैंग ने दिया था सराफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम, बस्तर पुलिस के जांबाज़ टीम ने निभाई प्रशंसनीय भूमिका, 200 CCTV के फ़ुटेज की मदद से पकडाए 04 लूटेरे, पिस्टल समेत 470 ग्राम सोना बरामद

जगदलपुर। शहर के बीचों-बीच हुए सर्राफा व्यापारी से लूट की गुत्थी को बस्तर-पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल छः में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और लूटा गया करीब 470 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। सोने की कीमत 23 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। ज्ञात हो कि विगत माह सर्राफा व्यापारी त्रिलोकचन्द्र सिसोदिया दुकान से घर जा रहे थे, इस बीच वृंदावन कॉलोनी काली बाड़ी स्कूल के पास आरोपियों ने गोली चलाते हुए उनके पास रखे सोने के जेवरात एवं नगदी लूट ली थी। आरोपियों की तलाश में ओडिसा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सहित सीमा से लगे राज्यों में पुलिस की 6 टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में लगी थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने शरहदी राज्यों में डेरा जमाया हुआ था।

मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ‘जितेन्द्र मीणा’ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी फ़ुटेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद मिले क्लू के आधार पर ओडिसा से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने लूट की प्लानिंग के लिए पड़ोसी राज्य ओडिसा के बॉर्डर पर किराए का एक मकान ले रखा था। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद इन्होंने इसी किराए के घर मे लूट का माल छुपाकर रखा और फिर फरार हो गए। आरोपियों का मूवमेंट तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में था। इस लूट में एक से अधिक राज्य के 06 आरोपी शामिल हैं। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। सारे आरोपी इतने शातिर हैं कि पूरे घटनाक्रम में ये पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फोन और मुख्य रास्तों का उपयोग नहीं कर रहे थे। शहर में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद इन्होंने इसी तरीके का इस्तेमाल पुलिस की पकड़ से बचने और शहर से बाहर निकलने के लिए किया था।

लूट में प्रयोग किया गया हथियार

चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस टीम ने आर रवि कुमार (48) निवासी ओड़िसा, शीबा राव (28) निवासी ओड़िसा, पी रवि (35) निवासी ओड़िसा और राजकुमार दास (22) निवासी ओड़िसा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 470 ग्राम सोना बरामद किया है। जिसकी कीमत 23 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो बाइक भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है। बहरहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही एसपी ने बताया कि इस लूट का मास्टर माइंड गंजाम उड़ीसा का रहने वाला आर. रवि कुमार है। इसने लूट के लिए रेकी कर प्लानिंग की थी।

बरामद सोना एवं पिस्टल

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में पुलिस अधीक्षक गंजाम बृजेश राय, पुलिस अधीक्षक कोरापुट वरूण एवं वहां की स्थानीय पुलिस ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उदयन बेहार, ऐश्वर्य चन्द्राकर, वरिष्ठ निरीक्षक संजय सिंह, निरीक्षक धनंजय सिन्हा, एमन साहू, टामेश्वर चौहान, शिवशंकर गेंदले, शिवशंकर हुर्रा एवं एम्ब्रोस कुजूर उप.निरी.खोमराज ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, दिलीप मेश्राम, अरूण नामदेव, कृष्णा साहू, होरीलाल नाविक मुकेश शर्मा (सायबर सेल कोण्ड़ागांव), सउनि. सुदर्शन दुबे, मोहन नायडू, सतीश यदुराज, परिमल दास, अजीत सिंह, सतीश यादव, राजकुमार सिंह, रामविलास नेगी प्रधान प्रदीप पटेल (सायबर सेल सुकमा) उमेश चंदेल, प्रमोद सिन्हा आरक्षक प्रमोद बेहरा (सायबर सेल रायपुर), भूपेन्द्र नेताम, गौतम सिन्हा, वेदप्रकाश देशमुख, रूपेश यादव, विक्रम खरे, गायत्री तारम, बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, रवि सरदार, मौसम गुप्ता, सतीश ठाकुर, अशोक खाखा, धर्मेन्द्र ठाकुर, रवि कुमार, लोमेश दिवान, शैलेन्द्र साहू (सायबर सेल कांकेर), प्रदीप कश्यप, चंदन गोयल, गुमान सिंह ठाकुर, बिजेन्द्रमणी शुक्ला, धनसिंह सोनवानी ओमप्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर जांगडे, दीपक कुमार (सायबर सेल), सोनू गौतम, हिमांशु यादव, सन्नू मंडावी, प्रदीप पीटर, भीम मंडावी, म.आर. शैलेन्द्रि ठाकुर, भगवती भतरा, थानेश्वरी कश्यप डी.पी.सी.आर. ईश्वर बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पढ़ें संबधित खबर..

https://cgtimes.in/12011/

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!