डस्टबिन-घोटाले की जांच व वार्ड के विकास की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने सायकल पर निकले पार्षद धनसिंह नायक, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया रवाना, देखें वीडियो..

दो दिवस के धरने के बाद पार्षद धनसिंह नायक साइकिल से रवाना हुए रायपुर

6 महीने में पदयात्रा के बाद दूसरी बार जनहित के मुद्दे को लेकर साइकिल से निकले रायपुर

जगदलपुर। जवाहर नगर वार्ड के विकास और जनहित के विषय को लेकर दो दिवसय धरने के बाद पार्षद धनसिंह नायक साइकिल से रायपुर रवाना हुए बताया जा रहा है कि रायपुर में पार्षद धनसिंह नायक राज्यपाल को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना देंगे। पार्षद धनसिंह नायक ने बताया कि वीड हार्वेस्टिंग खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच, डस्टबिन खरीदी घोटाला की जांच और वार्ड विकास को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जायगा। धनसिंहनायक ने कहा यह सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है कि सरकार और निगम में बैठी महापौर भाजपा पार्षद के वार्ड की मूलभूत समस्याओं को दूर नहीं कर सकती, ऐसे में यह जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि सदन के अंदर बहुमत की दादागिरी चलती है। आज 2 साल में सारे भाजपा के वार्डों के कार्य को या तो स्वीकृत नहीं कर रहे हैं या काम जो होनी है। उसे बहुत ही धीमी गति से करवा कर परेशान किया जा रहा है भाजपा वार्डों में विकास मे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दलपत सागर की चकाचौंध ने नगर निगम के मूलभूत कार्य को नज़रअंदाज़ कर दिया है। पानी बिजली रोड सड़क सफ़ाई सब चौपट है पर निगम के ज़िम्मेदार प्रतिनिधि अपने मद में मदमस्त है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि लगातार सत्ता पक्ष के द्वारा विपक्ष के ऊपर तालिबानी हुकूमत और तानाशाह का जो प्रयोग किया जा रहा है। भाजपा जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओ को परेशान करना पुलिस का भय दिखाना बंद करे कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हैं और जनहित के मुद्दे को लेकर सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई लड़ी जाएगी। धनसिंह नायक के साथ शहर सीमा तक भाजपा के नेता कार्यकर्ता साथ चले।

भानपुरी में भाजपाईयों ने किया स्वागत

धनसिंह नायक के साइकल यात्रा के दौरान उनको विदा करते हुए रूपसिंह मण्डावी, रामाश्रय सिंह, राजेंद्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, ममता पोटाई, संग्राम सिंह राणा, रोशन झा, शशिनाथ पाठक गणेश काले, सुरेश कश्यप, श्रीश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषण सिंह, बंटू पांडे, अरुण नेताम, सुप्रियो मुखर्जी, राम कुमार मण्डावी, अमरनाथ झा, योगेश मिश्रा, प्रेम सेठिया उपस्थित रहेे।

देखें वीडियो…

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!