‘5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल’ के निरीक्षण पर कंगोली पहुंचे डीआईजी टी. एक्का

जगदलपुर। कंगोली स्थित, 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का आज उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल रेंज बस्तर टी. एक्का (भापुसे) द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेनानी, शशिमोहन सिंह (भापुसे) द्वारा तैयार बल के द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक के कैम्प मे पहुँचने पर शानदार स्वागत् करते हुए वेशभुषा में सुसज्जित जवानों द्वारा रायल इनफिल्ड बुलेट से पायलेटिंग करते हुए मुख्य अतिथि को परेड ग्राउंड तक लाया गया। आधुनिक हथियारों से लैस तथा परेड ग्राउंड पर उपस्थित जवानों के द्वारा शानदार सलामी का प्रदर्शन करते हुए, परेड का निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण के दौरान टी. एक्का (भापुसे) द्वारा उत्तम वेशभुषा धारण करने तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद ईनाम तथा प्रशंसा प्रदान किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्रदाय किये गये वाहनों का भी निरीक्षण किया गया तथा अच्छी मेन्टेनेन्स गाड़ियों के चालको को पुरस्कृत किया गया।

परेड निरीक्षण उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल रेंज बस्तर श्री टी. एक्का (भापुसे) द्वारा वाहिनी का भ्रमण करते हुए सैनिक सम्मेलन लिया गया, मंच संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सेनानी शशिमोहन सिंह (भापुसे) द्वारा किया जा रहा था। पुलिस परिवार तथा जवानों के द्वारा अपनी अपनी व्यक्तिगत् तथा सामुहिक समस्या एंव गुजारिशों से अवगत कराया गया। जिसका निराकरण टी. एक्का के द्वारा वाहिनी एंव मुख्यालय स्तर पर किया गया। श्री एक्का द्वारा संबोधित करते हुए, जवानों को बेहतर स्वास्थ्य तथा बच्चों के कैरियर के प्रति सजग होने तथा समय समय पर मार्गदर्शन प्रदाय करने सदा उपस्थित रहने का भरोषा दिया।

सैनिक सम्मेलन के दौरान सेनानी शशिमोहन सिंह द्वारा जवानों की व्यवसायिक दक्षता तथा स्किल डेवलपमेंट के प्रति सजग रहने तथा वाहिनी परिवार के बच्चों के लिये ओपन जीम तथा खेल के मैदान का निमार्ण प्रक्रियाधीन रहने तथा भविष्य में इस दिशा में बेहतर प्रयास किये जाने की प्राथमिकता के प्रति संकल्पित होना बताया गया।

सैनिक सम्मेलन की समाप्ति टी. एक्का (भापुसे) उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल रेंज बस्तर द्वारा सभी के अच्छे स्वास्थय एंव करोना काल के दौरान जवानों के द्वारा स्थानीय स्तर पर किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए किया गया तथा भविष्य में अपना सहयोग इकाई के बेहतर क्रिया कलाप हेतु हमेशा रहना बताया गया।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!