भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साव व नेता प्रतिपक्ष चंदेल पांच दिनों तक होंगे बस्तर संभाग के दौरे पर, नयी रणनीति के साथ विजय बस्तर के अभियान को गति देने की हो रही तैयारी

जगदलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल संयुक्त रूप से पांच दिनों के बस्तर संभाग के दौर कर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर विजय बस्तर के अभियान को और गति देंगे। 21 से 25 सितंबर तक बस्तर के पांच जिलों का दौर करेंगे। जहां कार्यकर्ताओं से मिशन 2023 में और अधिक मजबूती से जुटने की अपील करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 21 सितंबर को दोपहर वायुमार्ग से जगदलपुर पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन उपरांत महाराज प्रवीरचंद व पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके उपरांत जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। वहीं 22 सितंबर की सुबह सुकमा जिला के लिये रवाना होंगे। वहां कार्यकर्ताओं से भेंट उपरांत जिला भाजपा के पदाधिकारियों से बैठक व दंतेवाड़ा के लिये रवाना होगा जहां पर दंतेवाड़ा जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री साव व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का संयुक्त दौरा के तहत बस्तर संभाग के जिले में 23 सितंबर को बीजापुर जिला में आगमन होगा। जहां पार्टी पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होंगे। उसके उपरांत बीजापुर से फरसागुड़ा के लिये रवाना होगे। जहां पर बस्तर के पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप के प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कोड़ागांव जिला के लिये रवाना होंगे। जहां भाजपा पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होंगे। वहीं 24 सितंबर को नारायणपुर जिला के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे और वहाँ से 25 सितंबर को कांकेर जिला के रवाना होगा। जहां जिला पदाधिकारियों के बैठक उपरांत रायपुर के रवाना होंगे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!