72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश, गागड़ा ने कहा : कांग्रेस सरकार कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार में व्यस्त और इधर जनता है त्रस्त

नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं ने विक्रम को दरकिनार कर गागड़ा पर जताया भरोसा, भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल को बताया बेहतर

बीजापुर। चुनाव के नजदीक आते ही मुख्य पार्टियां अपनी-अपनी मजबूती में जुट चुकी हैं। भाजपा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भैरमगढ़ क्षेत्र के 30 सक्रिय कार्यकर्ता व 42 कांग्रेस समर्थित समेत 72 कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओ ने भाजपा के 15 वर्षों के शासन काल को बेहतर बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, महामंत्री सतेन्द्र ठाकुर के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।

बताया जा रहा है कि 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा शामिल होने से कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है, चूंकि जिन क्षेत्र के कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश किये हैं वो कांग्रेस का सघन वोट बैंक वाला क्षेत्र है। कांग्रेस सरकार के झूठे वादे भ्रष्टाचार व जन घोषणा पत्र को स्वीकार नहीं करने पर नाराज 72 कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के निवास पर भाजपा में प्रवेश हुए। प्रवेश किये कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा सरकार की योजना धरातल में शून्य है, वहीं क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी की रवैया व कार्यशैली बत्त से बत्तर हैं, जिस प्रकार विक्रम मंडावी ने कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है। ऐसा कोई विधायक या राजनेता नहीं होगा, इसका असर 2023 के चुनाव में समझ आएगा।

नव प्रवेशी कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी चल रहा है, क्षेत्र की जनता इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय नोट पीटने में लगे हैं। आज बीजापुर की जनता भटक रही है। महेश गागड़ा ने कहा पिछले 15 सालों के भाजपा के कार्यकाल और बीजापुर में जिस तरह विकास हुआ है, उसको देखकर आज 72 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया है, खुशी की बात है। आने वाले समय और भी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भाजपा संगठन की कार्यशैली को बताया। नव प्रवेशी कार्यकर्ताओ ने कहा कि पिछले 15 सालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा के शासन काल में स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, किसानों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!