भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारियां, लोकसभा प्रवास योजना में तीन विधानसभाओं की हुई बैठक

कार्यकर्ता लड़ने का मन बनाकर मैदान में उतरें – मोतीलाल साहू

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी आसन्न चुनाव को देखते हुए रणनीतिक रूप से तैयारियां तेज कर रही है। लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक मोतीलाल साहू अपनी टीम के साथ तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर है और कार्यकर्ताओं से मिलकर, बैठकें कर कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। आज भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर, बस्तर व चित्रकोट, तीनों विधानसभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की क्रमवार महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें जीत का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लोकसभा प्रवास योजना के कार्य व दायित्व को गंभीरता से पूरा करने कहा गया।

लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश संयोजक मोतीलाल साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोक सभा प्रवास योजना केन्द्र से तैयार की गयी अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। आमजन से निरंतर संपर्क बनाये रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। आपसी तालमेल व सांमजस्य बनाकर जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाने का क्रम बना रहे, इस बात की चिंता करनी है। श्री साहू ने कहा कि लड़ने का मन बना कर कार्यकर्ता मैदान में उतरें। कांग्रेस राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार की आमजन से जुड़ी लाभप्रद योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। कार्यकर्ता मनोयोग से यह भी सफल प्रयास करें कि केन्द्र की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिले।


  • बैठक को लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश सह संयोजक सरला कोसरिया व श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, लोकसभा संयोजक शिवनारायण पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह राव ने किया, वहीं आभार एवं समापन विधानसभा संयोजक राजेन्द्र बाजपेयी ने किया।

बैठक में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छू राम कश्यप,सुधीर पाण्डेय, समुन्दसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, बुधराम करटाम, आलोक अवस्थी, रैतूराम, जीतेन्द्र पाणिग्रही, नरसिंह ठाकुर, नारायण ठाकुर, सुरेश गुप्ता,फूल सिंह सेठिया,संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, धनसिंह नायक, नरेन्द्र पाणिग्रही, संतोष त्रिपाठी,अर्जुन सेठिया,आशुतोष पाल, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, अशोक नवतानी, प्रकाश झा, आनंद झा, संतोष बाजपेयी, आलेख तिवारी, चंद्रमौली राव, शैलेष श्रीवास्तव,बंटू पाण्डेय, चंद्रभान कश्यप, बसंत कश्यप, दीप्ति पाण्डेय, सुधा मिश्रा, कृष्णा राव, प्रीति वानखेड़े आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!