विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा गंभीर : क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व पवन साय बस्तर प्रवास पर, बैठक में कार्यकर्ताओं से हुए मुखातिब

कहा – कर्मठ कार्यकर्ता ही हैं भाजपा की पूंजी, बूथ स्तर पर कार्य करने पर दिया जोर

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए कदम बढ़ा रही है। बस्तर प्रवास पर पहुँचे भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने आज जगदलपुर विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक देर शाम भाजपा कार्यालय में ली और सीधे कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। श्री जामवाल ने संगठन में कसावट लाने के साथ बूथ स्तर पर कार्य करने जोर देते एक एक बूथ को मजबूत करने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कहा।

नियमित विमान से जगदलपुर पहुंचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल व श्री साय विमानतल से सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे और बैठक में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं से परिचय लेने के बाद श्री जामवाल ने कहा कि पचास वर्ष के लम्बे कठिन संघर्ष के बाद आज भाजपा देश सहित अनेक प्रदेशों में सत्ता में है। अनेक अनेक निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्पण,त्याग व परिश्रम से पार्टी ने मुकाम पाया है। संगठन कैसे और अधिक मजबूत हो एवं बूथ स्तर पर निरंतर कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने की चिंता करनी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं।
प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने आगामी कार्य योजनाओं के बारे में बैठक में अवगत कराया। बैठक के अंत में पूर्व मंत्री लता उसेण्डी के पिता पूर्व विधायक स्व.मंगलराम उसेण्डी, पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप की पुत्री स्व. दिलेश्वरी बघेल व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के बड़े पिताजी स्व. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, जिला प्रभारी जी. वेंकटेश्वर राव, सहप्रभारी सेवकराम नेताम,विद्याशरण तिवारी, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय,राजाराम तोड़ेम,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,संतोष बघेल, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,बाबुल नाग, बुधराम करटाम, अश्विन सरडे,उमाकांत सिंह, दंतेश्वर राव,धर्मपाल महावर, संजय पाण्डेय,आलोक अवस्थी,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास,सतीश सेठिया,फूल सिंह सेठिया, महेश कश्यप,मनोहर दत्त तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा,आशुतोष पाल,दीप्ति पाण्डेय, राजकुमारी यादव, दयावती देवांगन, विक्रम सिंह यादव, बृजेश भदौरिया,बी जयराम,ईश्वर राव, अनिल लुंकड़,नवीन ठाकुर, सपन देवांगन,राजपाल कसेर, धनसिंह नायक,नीलम यादव,संजय विश्वकर्मा, अभय दीक्षित, योगेश शुक्ला,संतोष बाजपेयी, प्रकाश झा, रुपेश जैन, राजा यादव, विपिन मालवीय,योगेश ठाकुर, शशिनाथ पाठक, तेजपाल शर्मा,रौशन झा,सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेयी, केतन महानंदी आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!