भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारसूर-मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, 40 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में किया प्रवेश व समस्त 22 बूथों में कमल खिलाने का लिया संकल्प

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा के बारसूर मंडल की बैठक आज संम्पन हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 16 सितंबर 2018 को अटल विकास यात्रा में बारसूर आगमन को लेकर भाजयुमो की बैठक ली गई। जिसमें 100 से अधिक मोटर साइकिल में रैली निकाला जाना तय किया गया।

अटल विकास यात्रा के पूर्व ही 40 नए युवाओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा और युवा मोर्चा के साथ मिल कर आने वाले 2018 के चुनाव में भाजपा को बारसूर मंडल के समस्त 22 पोलिंग बूथों पर जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी संग्राम सिंह राणा ने बारसूर मंडल के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के कार्य की सराहना की। बारसूर मंडल में भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की व उम्मीद जताई कि युवा मोर्चा बारसूर मंडल में चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा। संग्राम सिंह राणा ने भाजयुमो मंडल प्रभारी कुणाल ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्याम राव, भाजयुमो मंडल महामंत्री मुकेश भोई, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अविनाश नायर, अजित नाग को संग़ठन में नयी ऊर्जा भरने के लिए बधाई दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर माहेश्वरी ने बारसूर के युवाओ को राजनीति में आगे आने का आव्हान किया।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामि, जिला पंचायत सदस्य पालनार नंदलाल मुड़ामी, मंडल अध्यक्ष भाजपा रामकृष्ण रेड्डी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक बाजपेयी, सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा, पर्यटन बोर्ड सदस्य श्रवण कड़ती, जिला उपाध्यक्ष रूपन मंडल, मंडल मंत्री दंतेवाड़ा शिव प्रताप, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक यादव व अविनाश मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

1 thought on “भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारसूर-मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, 40 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में किया प्रवेश व समस्त 22 बूथों में कमल खिलाने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!