पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 02 माओवादी ढेर, एसएलआर, 303-रायफल एवं 03 बारह-बोर बंदूक व अन्य सामाग्री सहित शव बरामद, सर्चिंग जारी

कोण्डागांव। पुलिस नक्सली मुठभेड में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। उत्तर बस्तर कांकेर मैनपुर डिवीजन के सक्रिय रमेश टेकाम सहित लगभग 10 से 12 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव जिला मुख्यालय से डीआरजी की टीम सर्चिंग पर रवाना हुई थी। जिसके बाद आज सुबह तकरीबन 12:30 बजे थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भण्डारडीह पहाड़ी के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस बल के दबाव को बढ़ते देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। जिसके बाद मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 02 माओवादियों के शव बरामद किये हैं।

मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल से 01 नग एस.एल.आर, 01 नग 303 रायफल, 03 नग 12 बोर रायफल, पिट्ठू, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, टेंट सामग्री, बर्तन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। वहीं मुठभेड़ में 01 महिला एवं 01 पुरुष नक्सली शव बरामद किया गया। जिनकी शिनाख्ती की जा रही है। आसपास क्षेत्र में माओवादियों उपस्थित होने की संभावना में पुलिस पार्टी द्वारा सर्चिंग की जा रही है।


“विगत दिनों से कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना की जानकारी मिलने पर जिला कोंडागांव एवं कांकेर के BSF/ITBP/STF एवं DRG बल द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था। इस दौरान आज कोंडागांव DRG को नक्सल विरोधी अभियान में माओवादियों के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।”

_सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक, बस्तर रेंज

“मुठभेड़ में और भी माओवादियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। घटना स्थल के आसपास इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है। ”

_ सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव


इसे भी पढ़ें…

https://cgtimes.in/10987/

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!