झीरम सहित 16 बड़ी वारदातों के मास्टरमाइंड माओवादी ‘विनोदन्ना’ की कोरोना से मौत, शासन ने 08 लाख रूपये का रखा था ईनाम

जगदलपुर। नक्सल आतंक का एक और अध्याय समाप्त हुआ। झीरम सहित दर्जनों बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड विनोदन्ना को कोरोना रूपी काल ने निगल लिया है। सीपीआई माओवादी संगठन की दरभा डिवीजनल कमेटी सदस्य विनोद हेमला उर्फ हुंगा उर्फ विनोदन्ना की 11 जुलाई को मौत हो गयी। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के अनुसार कोरोना बीमारी से संक्रमित होने से लगभग 01 महीना से नक्सली कमाण्डर विनोद बीमार था। सुकमा जिले एवं बीजापुर के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में माओवादी हाईडआउट में ईलाज के दौरान मौत के पश्चात् 13 जुलाई को अंतिम क्रियाकर्म किया गया है।


बस्तर आईजी ने बताया कि विनोदन्ना दन्तेवाड़ा, बस्तर, सुकमा एवं बीजापुर जिले में 16 से अधिक बड़ी वारदातों का मास्टर माइंड रहा है। पीएलजीए बटालियन नं. 01 का कमाण्डर हिड़मा का गांव पूवर्ती का रहने वाला विनोद वर्ष 1994 से माओवादी संगठन में सक्रिय तौर पर काम कर रहा था। कटेकल्याण, मलांगिर एवं कांगेर घाटी एरिया कमेटी अंतर्गत इलाके में सक्रिय रहे विनोद को वर्ष 2009 में दरभा डिवीजनल कमेटी सदस्य बनाया गया था। वर्ष 2013 की झीरम घाटी घटना के मुख्य आरोपी विनोद पर शासन द्वारा 08 लाख रूपये का ईनाम भी घोषित है।

पढ़ें संबंधित खबर..

https://cgtimes.in/10732/

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!