नियुक्ति के बाद पहली बार बस्तर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और केबिनेट मंत्री केदार कश्यप का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

नेता द्वय के स्वागत में उमड़ा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री केदार कश्यप की नियुक्ति के बाद पहली बार रायपुर से बस्तर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी एवं एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाई। बस्तर के जगदलपुर शहर पहुंचने पर आमागुड़ा चौक से ही दोनों नेताओं के स्वागत का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जहां समर्थकों ने भव्य आयोजन कर प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और केबिनेट मंत्री केदार कश्यप को शुभकामनाएं देते हुए सर्वप्रथम पूजा का आयोजन किया। वहीं अपने नेताओं को लड्डूओं से तौलकर कार्यकर्ता और समर्थकों ने अपनी प्रशंसा जाहिर की।

  • देखें वीडियो..

जिसके बाद नेताओ का काफिला आगे बढ़ा। इस दौरान लालबाग, सिविल लाइन, पुराना बस स्टैंड, मैन रोड़ गोलबाजार चौक, सिरहासार चौक, माई दंतेश्वरी मंदिर, मिताली चौक, संजय मार्केट, अग्रसेन चौक, गुरूगोविंद चौक, नयापारा सहित भाजपा कार्यालय के सामने खूब आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया। माई दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्वागत के बाद दोनों नेताओं ने माई जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और काफिला कार्यालय की ओर निकल पड़ा।

  • देखें वीडियो..

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री केदार कश्यप का काफिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर पहुंचते ही कार्यालय के सामने भी गाजे-बाजे के साथ नाचते-थिरकते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत किया और लड्डूओं से तौल कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत की घड़ी इतनी लंबी रही की कार्यालय तक पहुंचते-पहुंचते रात का 01 बज चुका था। जहां दोनो नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

  • देखें वीडियो..

कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सर्वप्रथम मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की और मोदी की गारंटी के जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। वहीं कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए उनका ऐतिहासिक स्वागत के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि ये कार्यकर्ताओं की मेहनत ही है जो छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की सरकार बनी है। इसी तरह दुगुनी ऊर्जा से लोकसभा की तैयारी करनी है। जिसमें आप सबका योगदान महत्वपूर्ण है। आप सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्रेम बना रहे। रायपुर से सड़क मार्ग से आगमन के दौरान जगह-जगह स्वागत की वजह से हमें जगदलपुर पहुंचने में देरी हुई इसके लिए क्षमा मांगता हूँ। श्री किरण देव मे सुशासन दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं से समय देने का आग्रह भी किया।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!