बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शीघ्र आरंभ करने दिये निर्देश, आंगनबाड़ी भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, कहा – मातृशक्ति सदैव वंदनीय
  • मोतीलाल नेहरू वार्ड वासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का किया अभिनंदन, त्वरित विकास कार्यों के लिये माना आभार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व मितानिनों का किरण देव ने किया सम्मान, उनके सेवा कार्यों की सराहना की
  • पार्षद आलोक अवस्थी ने वार्ड विकास के लिये 1 करोड़ 66 लाख के कार्यो का मांग पत्र सौंपा, किरण देव ने कहा – भाजपा शासन में पूरे होंगे जनहित के सभी कार्य

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव द्वारा कराये जा रहे त्वरित विकास कार्यों के लिये मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासियों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवीन आंगनबाड़ी निर्माण सहित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर किरण देव ने वार्ड में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका व मितानिनों का सम्मान किया व उनके सेवा कार्यों की सराहना की। पार्षद आलोक अवस्थी ने वार्ड विकास के लिये 1 करोड़ 66 लाख के कार्यों का मांग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को सौंपा। श्री देव ने नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अविलंब आरंभ करने के निर्देश दिये।

अभिनंदन समारोह में मोतीलाल नेहरू वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया और उनके द्वारा निरंतर कराये जा रहे जन हित व विकास से जुड़े कार्यों के लिये हर्ष व्यक्त करते हुये आभार माना। श्री देव ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि मातृशक्तियां सदैव वंदनीय है। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता। भाजपा प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुये सौ दिन के अंदर महतारी वंदन योजना को मूर्त रुप दिया। छत्तीसगढ़ की 70 लाख पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपये टांसफर हुये हैं। माता, बहनों, बेटियों को प्रत्येक माह 1000 रुपये नियमित मिलेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिये हम संकल्पित हैं, सौपे गये मांग पत्र में जनहित के विकास काम पूरे होंगे। श्री देव नयापारा मुख्य मार्ग के 2.90 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण कार्य को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये व कार्य आरंभ की जानकारी देने भी कहा।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ज्योति ठाकुर, वेदवती पात्र, मितानिन राजेश्वरी निर्मलकर, रेखा पाढी़, रमा प्रभु का शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ भेंट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सम्मान किया।


कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने किया। अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी,जिला प्रभारी जी वेंकट, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, श्रवण सिंह चौहान, अजय शंकर त्रिवेदी, राजकुमार जैन, संजय त्रिवेदी, खेमशंकर यादव, रतन व्यास, अनिता राज, भारती श्रीवास्तव, राजेश राय, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, आशु आचार्य, रौशन झा, दिनेश केजी, श्रीपाल जैन, गोविन्द ईनाणी, सरबजीत सिंह सूरी, कमल पटवा, हनीफ पटेल, राकेश तिवारी,पी सुरेश, विशाल दुबे, संजीव मिश्रा, शेखर शर्मा, परेश ताटी,विनय राजू, आलेख तिवारी,जसराज जैन, अच्युत सामंत,धीरेन्द्र पात्र,माखन देवनाथ, मोहन समरथ,अनंत दुबे, ओमप्रकाश यादव,घनश्याम यादव आदि सहित वार्डवासी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!