बस्तर से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कश्यप को लोकसभा चुनाव समन्वयक और सुभाऊ कश्यप व महेश गागड़ा को मिली सह-समन्वयक की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा में समन्वयक और सह-समन्वयक की हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने लोकसभा समन्वयक और सह-समन्वयकों की नियुक्ति कल देर शाम की। इस सूची में पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक को शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने यह सूची जारी की है। जिसमें कुल 26 नेताओं के नाम शामिल है। जहां बस्तर के दिनेश कश्यप को समन्वयक और सुभाउ कश्यप व महेश गागड़ा को सह समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। 19 अप्रैल से प्रदेश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। प्रदेश में 7 मई तक 3 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। इस बार दोनों ही पार्टी प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है, इसके लिए पूरा दम लगा रही हैं। भाजपा ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए समन्वयक और सह समन्वयकों की नियुक्ति की है।

देखें सूची..

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने जो सूची जारी की है, उसमें बस्तर से दिनेश कश्यप को समन्वयक और सुभाउ कश्यप व महेश गागड़ा को सह समन्वयक और कांकेर के लिए प्रेम प्रकाश पांडेय और मोहन मंडावी को समन्वयक नियुक्त गया है। वहीं सरगुजा से समन्वयक भीमसेन अग्रवाल, सहसमन्यवक विजयनाथ सिंह, रायगढ़ से राजा रणविजय सिंह, गिरधर गुप्ता, जांजगीर चाम्पा के लिए गुहाराम अजगले, लीलाधर सुल्तानिया और कमला देवी पाटले को सह समन्वयक, कोरबा से रेणुका सिंह और ननकीराम कवर को समन्वयक और विकास महतो और जोगेश लाम्बा को सह समन्वयक बनाया गया है। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए पुन्नूलाल मोहले को समन्वक बनाया गया है। राजनांदगांव के लिए अशोक शर्मा को समन्वयक और खूबचंद परख को सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। साथ ही दुर्ग से रमशीला साहू को समन्वयक और लाभचन्द बाफना को सह समन्वयक, रायपुर से सुनील सोनी, महासमुंद से चंद्रशेखर साहू और चुन्नीलाल साहू को समन्वयक और विमल चोपड़ा को सहसमन्वयक बनाया गया है।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!