राजनाथ, रमन, योगी, रघुवर और स्मृति का 18 नवंबर को दौरा, दो दर्जन सभाएं लेकर बनाएंगे भाजपा का माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मददेनजर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कल 18 नवम्बर को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी धुंआधार प्रचार करेंगे। विभिन्न स्थानों पर उनकी सभाएं होने जा रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सुबह रायपुर से प्रस्थान कर 10.55 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। यहां भाजपा की चुनावी सभा लेकर श्री सिंह दोपहर 12.15 को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंकर सभा लेंगे। दोपहर 1.35 बजे तखतपुर में उनकी चुनावी सभा होगी। यहां से रायपुर रवाना होकर केन्द्रीय गृह मंत्री अपरान्ह 2.40 बजे नई दिल्ली जायेंगे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सुबह 11 बजे कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विस क्षेत्र के देवाडांड पहुंचेंगे। यहां की सभा के बाद वे बिलासपुर जिले की कोटा विस सीट के लिए करगीकला में दोपहर 12 बजे सभा लेंगे। दोपहर 12.50 बजे डॉ. सिंह बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सिंधरी में सभा लेंगे। 1.40 बजे पामगढ़ विस के रहोद में सभा लेकर मुख्यमंत्री 2.50 बजे साजा विस क्षेत्र के थानखम्हरिया पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अभनपुर विस क्षेत्र के गोबरा-नवापारा में अपरान्ह 3. 50 बजे भाजपा की चुनावी सभा लेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लखनऊ से रवाना होकर 9.30 बजे बिलासपुर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी भटगांव जाएंगे जहां 11.10 बजे सभा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे योगी आदित्यनाथ बेमेतरा में आमसभा लेंगे। भाटापारा में दोपहर 1.55 बजे उनकी सभा का कार्यक्रम है। यहां से वे रायपुर (ग्रामीण) विस क्षेत्र के बुधवारी बाजार, बिरगांव पुहंचेंगे जहां अपरान्ह 3.35 बजे उनकी आमसभा होगी। अपरान्ह 4.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4.50 बजे लखनऊ रवाना होंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह 10.30 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विस क्षेत्र के रामचंद्रपुर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.35 बजे प्रेमनगर विस क्षेत्र के रामानुजनगर में उनकी सभा होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री मनेद्रगढ़ के हाईस्कूल मैदान में अपरान्ह 2.45 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे वे रायपुर से रांची के लिए रवाना होंगे। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी कल तीन सभाएं लेंगीं। उनकी पहली सभा जशपुर के बलराम सभा मंच पर सुबह 11.50 बजे होनी है। सुबह 10.15 बजे रायपुर पहुंचकर श्रीमती ईरानी हेलीकॉप्टर से 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगीं। यहां सभा लेने के बाद केन्द्रीय कपड़ा मंत्री दोपहर 1.15 बजे नवागढ़ (बेमेतरा) में आमसभा को संबोधित करेंगीं। यहां से दोपहर 2.30 बजे रायपुर पहुंचकर अपरान्ह 2.50 बजे रायपुर पश्चिम विस क्षेत्र के रामनगर शुक्रवारी बाजार में आमसभा लेंगीं। श्रीमती स्मृति ईरानी शाम 6.10 बजे रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगीं।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!