अहमदाबाद में होगा भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन, एकात्म परिसर में प्रदेश मोर्चा की तैयारी बैठक में हुई चर्चा

सीजीटाइम्स। 28 नवंबर 2018

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के आगामी 22 व 23 दिसंबर को अहमदाबाद (गुजरात) में आहूत राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की महिला मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रमुख कार्यकर्ता काफी संख्या में हिस्सा लेंगीं। इस संदर्भ में बुधवार को पार्टी के एकात्म परिसर में प्रदेश महिला मोर्चा की तैयारी बैठक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन और मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी के नेतृत्व में हुई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने हाल ही हुए विधानसभा चुनाव व मतदान में महिला मोर्चा की उल्लेखनीय भूमिका की चर्चा करते हुए मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की। वर्तमान राजनीतिक परिवेश के स्वस्थ लोकतांत्रिक स्वरूप की रक्षा में मातृ-शक्ति की अहम भूमिका की बात भी उन्होंने कही। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन भी मिला। बैठक की शुरुआत महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विधानी के स्वागत भाषण से हुई जिसमें उन्होंने अधिवेशन में भाग लेने वाली बहनों और विषयों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्याओं, जिला अध्यक्षों, महामंत्री, जनप्रतिनिधि के साथ ही सीएसआईडीसी अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव विभा राव, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शोभा सोनी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वय मीनल चौबे व शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, मोर्चा मीडिया प्रभारी विभा अवस्थी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

5 thoughts on “अहमदाबाद में होगा भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन, एकात्म परिसर में प्रदेश मोर्चा की तैयारी बैठक में हुई चर्चा

  1. Some genuinely wonderful info , Gladiolus I observed this. “Speak when you are angry–and you will make the best speech you’ll ever regret.” by Laurence J. Peter.

  2. I carry on listening to the rumor speak about receiving boundless online grant applications so I have been looking around for the most excellent site to get one. Could you advise me please, where could i get some?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!