दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत 43 घायल, क्षेत्रीय विधायक आधी रात को पहुंचे घटनास्थल, घायलों को अस्पताल पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय

सीजीटाइम्स। 20 जून 2019

रविन्द्र मोरला, बीजापुर। बारात गाड़ी और पिकअप वाहन में हुआ आपसी टक्कर। सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत और 43 लोगों के घायल होने की मिल रही जानकारी। बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक विक्रम शाह मंडावी आधी रात पहुंचे घटनास्थल। सुरक्षा को ताक पर रखकर घटनास्थल पहुंचे विक्रम शाह मंडावी। घायलों को भैरमगढ़ अस्पताल किया जा रहा शिफ्ट। नेलसनार थानाक्षेत्र के पांडे मुर्गा के नज़दीक हुआ हादसा।

वहीं घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे अजय सिंह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं अजय सिंह। आधी रात तक अजय सिंह डटे हुए हैं अस्पताल में। घायलों के बेहतर उपचार के लिए कर रहे इंतज़ामात।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों का नाम मिटकी बेंजमी,सरिता लकमी,मासे कुंजाम,शुखदई कुंजाम,मोती वेन्जाम, पंडुम लेकाम, रामलाल पोयामि, सुधरी वेको,छन्नी वेन्जाम,सुखमती वेन्जाम, रखनी पोडियामी, नीलो वेको बताया जा रहा है।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!