6 जुलाई को होगा भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

सीजीटाइम्स। 05 जुलाई 2019

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का कल 6 जुलाई को स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर जोरशोर से शुभारंभ होगा। भाजपा जिला कार्यालय में अपरान्ह 3-30 बजे सदस्यता अभियान के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित है। पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अभियान की सफलता का संकल्प व्यक्त किया है। पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी 11 अगस्त तक चलेगा। पार्टी के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा ने इस बार सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया है और इसके लिए प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कल 6 जुलाई को पूरे प्रदेशभर में सभी संगठन जिलों में अभियान की एक साथ शुरुआत होगी।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!