संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग ले रहे भाजपा की सदस्यता

सीजीटाइम्स। 18 जुलाई 2019

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र में दोबारा सत्ताशीन होने के बाद भी आराम के मूड में नहीं हैं। इस बार पार्टी उन इलाकों में ज्यादा ध्यान दे रही है जहां उसकी पकड़ कमजोर है। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई 2019 से पूरे देश में शुरू हो गया है। यह सदस्यता अभियान प्रत्येक शहर, बूथ, मंडल और ग्राम स्तर में चलना है। भाजपा सदस्यता को खास बनाने के लिए प्रोफेशनल से लेकर फुटपाथ तक लोगों को जोड़ने की रणनीति अपना रही है। पार्टी का पूरा जोर है कि हर वर्ग और हर इलाके के सदस्य जोड़े जाएं।

इसी सदस्यता अभियान की कड़ी में भाजपा जगदलपुर शहर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेई, जगदलपुर सदस्यता अभियान के प्रभारी मनीष पारख, सह प्रभारी नरसिंह राव व गुरूगोविन्द सिंह वार्ड के प्रभारी बंटू पाण्डे, वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में गुरूगोविंद सिंह वार्ड में सदस्यता अभियान का कैम्प लगाकर वार्ड के 100 से अधिक नवीन सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केन्द्र सरकार के विकास कार्य, जन कल्याणकारी योजनाओं से और देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राजेन्द्र बाजपेयी, अध्यक्ष भाजपा जगदलपुर

इस मौके पर जगदलपुर भाजपा नगर मण्डल के अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेई व अन्य सदस्यों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलती है और जिसके लिए राष्ट्र धर्म राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है। इसमें स्वार्थ का कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व सदैव नीचे से निकल कर आता है चाहे वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी हो या पं. दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने अपना जीवन सर्वस्व रूप से न्योछावर कर पार्टी को समर्पित किया।

मनीष पारख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो

जगदलपुर सदस्यता अभियान के प्रभारी मनीष पारख ने भी नवीन सदस्यों को उद्बोधित करते हुए कहा कि, भाजपा उस विराट बरगद के पेड़ की तरह है जो सदैव लोगों को छाया देने का कार्य करती है। आज यहॉ उपस्थित लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की मैं उनका पार्टी में उनका स्वागत करता हुँ।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

2 thoughts on “संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग ले रहे भाजपा की सदस्यता

  1. 357102 652678I must test with you here. Which is not one thing I normally do! I enjoy studying a submit that will make individuals think. Also, thanks for permitting me to comment! 287365

  2. 974281 684955Wow, incredible blog format! How lengthy have you been blogging for? you make running a blog glance effortless. The full glance of your site is amazing, as smartly the content material! 552904

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!