बस्तर जिले में अब तक 1474 मिलीमीटर बारिश, औसत वर्षा की तुलना में 131 फीसदी वर्षा

सीजीटाइम्स। 04 सितम्बर 2019

जगदलपुर। बस्तर जिले में चालू मानसून सत्र में एक जून से 4 सितम्बर तक की अवधि में 1474.2 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। यह विगत दस वर्षों में जिले में रिकार्ड की गई औसत वर्षा का 131.6 प्रतिशत है। पिछले दस वर्षों का जिले में दर्ज की गई औसत वर्षा 1120.5 मिलीमीटर है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर की सुबह तक बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील में सर्वाधिक 1704 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसी तरह बकावण्ड तहसील में 1673 मिलीमीटर, बस्तर तहसील में 1283 मिलीमीटर, लोहण्डीगुड़ा तहसील में 1630 मिलीमीटर, बास्तानार तहसील में 1357 मिलीमीटर, दरभा तहसील में 1354 मिलीमीटर और तोकापाल तहसील में 1314 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

बस्तर संभाग के अन्य जिलों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई है। चालू मानसून सत्र में 4 सितम्बर तक की स्थिति में संभाग के सुकमा जिले में 1414.5 मिलीमीटर, बीजापुर जिले में 1942.5 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा जिले में 1410.8 मिलीमीटर, कोण्डागांव जिले में 1326.2 मिलीमीटर, नारायणपुर जिले में 1393.5 मिलीमीटर मिलीमीटर तथा कांकेर जिले में सबसे कम 1038.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

1 thought on “बस्तर जिले में अब तक 1474 मिलीमीटर बारिश, औसत वर्षा की तुलना में 131 फीसदी वर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!