भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का भाजपाईयों ने किया स्वागत

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम के जगदलपुर नगर आगमन पर भाजपा जगदलपुर नगर मंडल की ओर से स्वागत किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने रामविचार नेताम से उपस्थित जनों का परिचय करवाया। रामविचार नेताम ने भाजपा नगर अध्यक्ष से सांगठनिक एवं दंतेवाड़ा चुनाव के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की।
इस अवसर पर आशुतोष पाल, बबलू दुबे, मनीष पारख, नरसिंह राव, अरूण नेताम, रोहित खत्री, विकास पात्रो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!