कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे चित्रकोट- केदार

पूरे दमखम से जुट जाएं कार्यकर्ता – पवन साय

जगदलपुर। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। सियासी पार्टियों के आला नेता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कार्यकर्ताओं से मिलकर जीत का लक्ष्य साधने रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आज सुकमा जिले के अंतर्गत तोंगपाल के 3 शक्ति केंद्र और 16 मतदान केंद्रों की बैठक लेकर पूर्व मंत्री व उपचुनाव सह प्रभारी केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर भाजपा के 15 वर्षों के विकास कार्यों को बता कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे।

श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता जो चाह लेगा,वो अवश्य होकर रहेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम यह उपचुनाव जीतेंगे।

भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। चुनावी प्रचार प्रसार में कार्यकर्ता कोई कमी ना रखें।भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पूरे दमखम के साथ लग जाएं।

प्रदेश मंत्री किरण देव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य है,जनता की भावनाओं के अनुरूप हमें भाजपा को विजय दिलाने के लिए कमर कस लेना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप, मनोज देव, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा,हुंगाराम मरकाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!