वनमंत्री के गढ़ में भाजपा को एक और झटका, 18 भाजपाईयों ने किया कांग्रेस प्रवेश

बीजापुर। भैरमगढ़ के बेंगलूर में 18 भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है। कांग्रेस प्रवेश करने के दौरान भाजपा से नाराज 18 कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक और मंत्री महेश गागड़ा के द्वारा कम जनसंपर्क और क्षेत्र की उपेक्षा को मुख्य कारण बताया है।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने बताया कि भाजपा के रीति-नीति और भ्रष्टाचार के आतंक से त्रस्त होकर भाजपाईयों ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने का वादा किया, साथ ही इन भाजपाइयों ने ये भी कहा कि स्थानीय विधायक और मंत्री ने आज तक हमे सिर्फ मुकलते में रखा था जिसका परिणाम आज तक हमे नही मिला। मंडावी ने ये भी कहा कि वो दिन दूर नही जब सम्पूर्ण छत्तीशगढ़ में कांग्रेस की सरकार आएगी और जनता खुशहाल होगा।

वहीं पुर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इन पंद्रह सालों में भाजपा सरकार ने आम नागरिकों के साथ साथ आदिवासियों के मूलभूत सुविधाओ में ढाका डाल रखा है।pds के नाम पर यह के मूलनिवासी 20-25 किलोमीटर की दूरी तय कर मुख्यालय में राशन लेने पहुँच रहे हैं। जिसकी उपाधि छत्तीसगढ़़ राज्य के मंत्री पुन्नूलाल मोहले अवार्ड लेके आ चुके हैं, लेकिन आज तक मोहले बस्तर के pds सिस्टम से अवगत नहीं है।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!