राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और वरिष्ठ कांग्रेसी अरूण भद्रा ने दिया आमंत्रण

बस्तर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने मिजोरम के मुख्यमंत्री को बस्तर विधायक, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरूण भद्रा ने आमंत्रण दिया।
ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 से 3 नवम्बर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं प्रदेश बुथ प्रबंधन समिति के सदस्य अरुण भद्रा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 01 नवम्बर से 03 नवम्बर 2022 तक रायपुर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु शासन की ओर से आदिवासी बाहुल्य राज्य “मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा को निमंत्रण देने बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण भद्रा एवं अधिकारीगण आज मिजोरम में मुख्यमंत्री को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किये है।
इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे बता दें कि दिल्ली पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ तक लाने-ले जाने और उनकी मेहमान-नवाजी में इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन, दिल्ली (आई.सी.सी.आर) सहयोगी होगा।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!