भारत जोड़ो यात्रा का जगदलपुर विधानसभा मेें हुआ आगाज, युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने भरी हुंकार, देखें वीडियो..

जगदलपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जगदलपुर विधानसभा मेें आज आगाज हुआ। जहां युवा कांग्रेस के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी कर भारत जोड़ो यात्रा निकाली। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सहप्रभारी इकबाल ग्रेवाल, सहप्रभारी प्रियंका सरासर, प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आकाश शर्मा के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में प्रवीर वार्ड के खड़कघाट हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सुभाष वार्ड के दामोदर पेट्रोल पंप चौक पर तिरंगे के नीचे आज की पदयात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय बिसाई ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेसी नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही है। इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारतवासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है। इसी कड़ी में आज बस्तर जिला यूथ कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी।
अजय बिसाई ने अपील करते हुए कहा कि यह आमंत्रण है, सभी भारतीयों को आईए साथ मिलकर देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिये चलें। भारत हम सबका है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हम सबकी है।

पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, प्रदेश सचिव विक्रान्त सिंह, प्रदेश सचिव शेमयल नाथ, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, जिला उपाध्यक्ष संतोष सेठिया ,जिला उपाध्यक्ष आकिब रजा,जिला उपाध्यक्ष जोर्ज टोप्पो , बस्तर विधानसभा जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ,बस्तर विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जसकेतन जोशी ,जिला महासचिव अनुराग महतो, जिला महासचिव मनोज यादव ,महासचिव सुभम नायडू ,जिला, महासचिव तरनजीत सिंह ,जिला महासचिव दीपक सिंह, जिला महासचिव राकेश देवनाथ, युवा नेता हेमंत ध्रुव,(छोटू)जाहिद हुसैन,बस्तर लोकसभा आईटी सेल सचिव सामेल नाग ,नुरेंद्र राज साहू ,फैजल नवी, आदर्श नायक , विजय ध्रुव ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव ईश्वर बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव दुर्योधन कश्यप , प्रीवण वार्ड राजीव मितान क्लब अध्यक्ष सरिता सोनी ,छात्र नेता इमरान रहमत वाला , जसवंत खिदरो,ईश्वर कश्यप (राजा),दीपक बघेल ,जीवन दान, मिनकेतन नाग,महिला कांग्रेस नेत्री संगीता बघेल ,भगवती कश्यप ,आकाश रुद्र,साइमन राव, बॉबी लोहाना, बृजेश पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं सहित इस पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

देखें वीडियो..

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!