सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ता पहुंच रहे घर-घर

सीजीटाइम्स। 19 जुलाई 2019

जगदलपुर। जगदलपुर शहर मंडल भाजपा के द्वारा शुक्रवार को प्रतापदेव वार्ड में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड के अनेकों गणमान्य सदस्यों ने अपनी स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं प्रतापदेव वार्ड के अंतर्गत आने वाली व्यावसायिक परिक्षेत्र में जगदलपुर मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेई, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य एवं संयोजक सदस्यता अभियान जगदलपुर मनीष पारख, सहसंयोजक नरसिंह राव, प्रतापदेव वार्ड पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा, व अन्य सदस्यों ने जनसंपर्क के द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया गया।

इस जनसंपर्क के दौरान कई प्रतिष्ठानों के मालिकों ने स्वयं भाजपा नगर मण्डल के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को अपने प्रतिष्ठान में बुलाकर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश की माताओं – बहनों के लिए किये गये कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर काफी लोग स्वेच्छा से मोबाईल फोन पर एवं फार्म भरकर सदस्य बने।

इस अभियान के दौरान प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य एवं संयोजक सदस्यता अभियान प्रभारी जगदलपुर मनीष पारख व सहसंयोजक नरसिंह राव दोनों लगातार लोगों को व उपस्थित नवीन सदस्यों को भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशौली से अवगत कराते हुए नजर आये, उन्होंने कहा कि भाजपा जिसने देश का मान, सम्मान व गौरव दुनिया में बढ़ाया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और सरकार के अच्छे कार्यों का लाभ जनता को दिलाना है। अगर किसी पोलिंग बूथ या शक्ति केन्द्र पर हमारा काम पीछे है तो इसकी गति को तेज करने की भी व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है।
इस अभियान का नेतृत्व नगर भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेई कर रहे थे, नगर अध्यक्ष ने जगह-जगह शहर में घूम-घूमकर कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाने की जानकारी दी।

इस सदस्यता अभियान के दौरान सर्वश्री तेज नारायण दूबे, प्रतापदेव वार्ड पार्षद श्रीमती उमा मिश्रा, दीपिका गुप्ता, लक्ष्मी शिवहरे, लाला किशोर महावर, संजय नामदेव, सतीश बाजपेई, मंजीत ठाकुर, हिमांशु परचपी, मनीष यादव, गजेन्द्र सोनी, अरविंद मिश्र, सूरज मिश्रा, प्रतीक राव, रमेश राव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!